संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इस धंधे के मैन सप्लायर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेश यादव के नेतृत्व में चैनपुर थाना क्षेत्र के किन्नी पेट्रोल पंप के पास...शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
इस दौरान गढ़वा की तरफ से आ रही एक संदिग्ध कार के चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जिसे सतर्क पुलिस बल ने पीछा कर दबोच लिया. तलाशी में उसके पास से लगभग 256 ग्राम ब्राउन शुगर, 10,000 रुपये नकद और 4 मोबाइल बरामद हुआ, ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये है.
प्रेस वार्ता में एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत इस बार पालम पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ मिला है पलामू, गढ़वा और लातेहार क्षेत्र में सक्रिय इस अवैध कारोबार का मैन सप्लायर चिंटू कुमार उर्फ राजा था, जिसे आखिरकार पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है. कई वर्षों से चिंटू उर्फ राजा ब्राउन शुगर और मादक पदार्थ का खरीद बिक्री का काम किया करता था और छोटे-छोटे जो सप्लायर हैं उनको देने का काम करता था पुलिस इसकी तलाश भी कर रही थी आखिरकार पलामू पुलिस को मेंन सप्लायर गिरफ्तार कर पाई है.