नेपाल के बाढ़ में पलामू का मजदूर लापता, चिंतित परिजन लगा रहे मदद की गुहार

नेपाल बाढ़

नेपाल के बाढ़ में पलामू का मजदूर लापता, चिंतित परिजन लगा रहे मदद की गुहार

पलामू पुलिस ने भी जिलेवासियों से कैलाश व तिब्बत जाने वाले यात्रियों की जानकारी मांगी है.

नेपाल के बाढ़ में पलामू का मजदूर लापता चिंतित परिजन लगा रहे मदद की गुहार 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है. सैकड़ों लोगों की जान चली गयी, तो वहीं करीब हज़ार लोग लापता बताये जा रहे हैं. राहत-बचाव कार्य के बीच हर किसी की आँखें अपनों को खोज रही है. इन लोगों में झारखंड के पलामू का एक मजदूर भी लापता हो गया है. वह नेपाल के बाणेश्वर स्थित हाइड्रो पावर प्लांट में कार्यरत था. 

पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड स्थित बडंडा बरवाडीह के 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल के बाणेश्वर स्थित हाइड्रो पावर प्लांट से कई दिनों से लापता हैं. नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से उनका मोबाइल भी बंद है, जिससे परिजन अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं. हालांकि कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मियों के सुरक्षित होने का दावा किया है, लेकिन महेंद्र से संपर्क न हो पाने के कारण परिजनों ने विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन से उन्हें ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है.

इसी बीच, पलामू पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अति आवश्यक सूचना जारी की है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र से कोई भी व्यक्ति कैलाश यात्रा, नेपाल या तिब्बत की यात्रा पर गया है, तो उसका पूरा नाम, पता और मोबाइल या व्हाट्सऐप नंबर तुरंत नजदीकी थाने में उपलब्ध कराएं, ताकि आपदा की इस स्थिति में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में H1N1 की दस्तक, 24 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

संबंधित सामग्री

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने के मामले में फैसला सुनाया है.

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग