पलामू के डीआईजी और एसपी ने नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, श...

पलामू के डीआईजी और एसपी ने नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, शहर की सुरक्षा होगी और मजबूत

पलामू के डीआईजी और एसपी ने नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शहर की सुरक्षा होगी और मजबूत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  सरकार ने पूरे झारखंड के पुलिस जवानों को पहले फोर व्हीलर और उसके बाद बाइक दी है, ताकि राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक हाईटेक, गतिशील और प्रभावी बनाया जा सके. आज पलामू जिले में शहरी सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पलामू रेंज के डीआईजी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. पुलिस लाइन से रवाना की गई ये मोटरसाइकिलें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसी जा सके और आपातकालीन स्थिति में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सके.

सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन नई पेट्रोलिंग बाइकों को विभिन्न थानों और महत्वपूर्ण चौकियों के बीच सुव्यवस्थित ढंग से आवंटित किया गया है. इसके तहत शहर की मुख्य सुरक्षा कमान संभालने वाले शहर थाना को सबसे अधिक 18 बाइकें सौंपी गई हैं, जबकि सदर थाना को 6 और चैनपुर थाना को भी 6 पेट्रोलिंग बाइकें मिली हैं. इसके अतिरिक्त, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को 2 विशेष बाइकें दी गई हैं. साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए क्षेत्र के 5 प्रमुख चेक पोस्टों पर दो-दो बाइकें तैनात की गई हैं, ताकि हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा सके. पुलिस के इस कदम से स्थानीय पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई की क्षमता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के न्यू खटंगा निवासी के आवासर से गहनों और नकदी समेत 25-30 लाख की सम्पत्ति की चोरी

संबंधित सामग्री

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन