पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार क...

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीईजीएस, ई-ऑफिस, यूआईडीएआई,एनआईसी एवं आधार से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली.

समीक्षा के क्रम में डीडीसी ने जिले के सभी पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली तथा जहां भी नेटवर्क की समस्या है,उसे शीघ्र दूर करने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायत स्तर तक बेहतर इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है.बैठक में ई-ग्रंथालय, आईआरएडी सहित विभिन्न ई-गवर्नेंस से जुड़े बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी और इनके बेहतर संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

इस दौरान डीडीसी ने समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर जिले के सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत तथा पंजीकृत सभी बच्चों का आधार बनना आवश्यक है, ताकि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सके. इसके लिए दोनों विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाते हुए शत-प्रतिशत बच्चों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित करें.बैठक में सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणबीर सिंह, एडीआईओ प्रगति, जेएसएलपीएस के डीपीएम, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पंकज पांडेय, यूआईडी के डीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण