मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

मेदिनीनगर पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

न्यूज़11 भारत

पलामू/डेस्क: पलामू प्रमंडल के कमिश्नर कुमुद सहाय ने आज एक विशेष समारोह के दौरान मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिवारचित महापौर अरूणा शंकर को विधिवत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. साथ ही साथ सभी वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता कुंदन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही. शपथ ग्रहण के दौरान सुनील गुप्ता, इंद्रजीत डिंपल, आकर्ष आनंद, आलोक माथुर और अरविंद राणा सहित नवनिवारचित महापौर के सैकड़ों समर्थकों ने उपस्थित होकर उन्हें बधाई दी और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया.

अरूणा शंकर ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य और भरोसे के साथ उन्हें इस पद पर चुना गया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी. उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल का उल्लेख करते हुए विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार प्रथम महापौर के रूप में उन्होंने निगम क्षेत्र में विकास की नींव रखी थी, इस बार विकास की गति उससे भी कहीं अधिक तीव्र और प्रभावी होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम क्षेत्र के हर वार्ड और हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना उनकी कार्ययोजना का अहम हिस्सा है. इस शपथ समारोह के बाद डिप्टी मेयर का चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, जिसमे अभी तक केवल वार्ड 23 से वार्ड पार्षद मनोज सिंह ने डिप्टी मेयर का पर्चा खरीदा है.

यह भी पढ़े: 24 घंटे के भीतर दूसरी सड़क दुर्घटना, ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक से टकराई बाइक
 
संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर