पलामू: खिलाड़ियों का सम्मान कर अविनाश देव ने बढ़ाया उत्साह

खिलाड़ियों का सम्मान

पलामू: खिलाड़ियों का सम्मान कर अविनाश देव ने बढ़ाया उत्साह

ओलंपिक दिवस के अवसर पर पलामू जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया.

पलामू खिलाड़ियों का सम्मान कर अविनाश देव ने बढ़ाया उत्साह

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
मेदिनीनगर मे ओलंपिक दिवस के अवसर पर पलामू जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया. विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति के साथ सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं हजारों विद्यार्थियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया.

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन अविनाश देव ने कहा, "बच्चों के हाथों में मेडल ही नहीं, बल्कि देश का उज्ज्वल भविष्य है. संत मरियम स्कूल हर प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा. शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है. हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं." वूशु के सांडा स्पर्धा में हर्षि कुमार ने स्वर्ण पदक, छोटू कुमार एवं विवेक कुमार ने रजत पदक, कार्तिक कुमार, संकल्प वर्मा तथा आशीष गुप्ता ने कांस्य पदक अपने नाम किए. वहीं एथलेटिक्स की 200 मीटर दौड़ में अलीमा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया.

विद्यालय के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में प्रशिक्षक सुमित बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अनुशासन एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड में लंबे समय से लंबित लैंड सर्वे से जुड़े गोकुलचंद जनहित याचिका मामले में हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है.