पाकुड़ पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी कांड सुलझे, 6 आरोपी गिरफ्तार, 19 मामलों वाला...

पाकुड़ पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी कांड सुलझे, 6 आरोपी गिरफ्तार, 19 मामलों वाला शातिर चोर भी दबोचा गया

पाकुड़ पुलिस का बड़ा खुलासा 7 चोरी कांड सुलझे 6 आरोपी गिरफ्तार 19 मामलों वाला शातिर चोर भी दबोचा गया

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पाकुड़ जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़ पुलिस ने एक साथ सात चोरी कांडों का सफल उद्भेदन किया है. इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक ऐसा शातिर चोर भी शामिल है, जिसके खिलाफ नगर और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में चोरी के कुल 19 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है.
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया था. टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए चोरी के सात मामलों का खुलासा किया.

रेलवे क्वार्टर चोरी कांड का खुलासा

पुलिस ने 28 दिसंबर 2025 की रात पाकुड़ रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे क्वार्टर में हुई चोरी (कांड संख्या 330/2025) का उद्भेदन करते हुए अमन अंसारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार अमन अंसारी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ चोरी के कुल 13 मामले दर्ज हैं.

मेडिकल हॉल से एसी चोरी मामले में दो गिरफ्तार

20 मई 2026 की रात हाटपाड़ा स्थित मां नित्य काली मेडिकल हॉल से एसी का आउटडोर यूनिट चोरी कर लिया गया था. इस मामले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव निवासी रहमान शेख और मोहर्रम शेख को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी का मामला दर्ज है.

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एसी आउटडोर यूनिट का स्टैंड, एक प्लास, एक पेचकस, चोरी के दौरान पहने गए कपड़े, दो कांसे की थालियां और एक गैस सिलेंडर बरामद किया है.

पांच दुकानों में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

27 मई 2026 को हाटपाड़ा रथ मेला मैदान के पास स्थित पांच दुकानों में हुई चोरी की घटना का भी पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में वजीर शेख, हजीबुल शेख और रोनी शेख को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार वजीर शेख और रोनी शेख के खिलाफ नगर थाना में चार मामले तथा आरपीएफ थाना में एक मामला पहले से दर्ज है. इनके कब्जे से चोरी की गई सात कांसे की थालियां बरामद की गई हैं.

अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा

एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि जिले में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

इस सफल अभियान में एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर थाना पुलिस, तकनीकी शाखा तथा विशेष छापेमारी दल के अन्य अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: MLA सविता महतो ने ईचागढ़ के टीकर, चांडिल के जयदा, कुकड़ू के शोभा नदी व नीमडीह के लावा में पुल निर्माण की CM से रखी मांग

संबंधित सामग्री

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन