IIT-IIM में पद्मश्री अशोक भगत ने किया रूफटाप सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन

IIT-IIM में पद्मश्री अशोक भगत ने किया रूफटाप सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन

iit-iim में पद्मश्री अशोक भगत ने किया रूफटाप सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आईआईटी-आइएसएम, धनबाद में रूफटाप सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने किया. यह 1.5 मेगावाट का ग्रिड प्लांट सबस्टेशन-4, हेल्थ सेंटर के सामने स्थित है और इसके शुरू होने से कैम्पस को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा मिलने में मदद मिलेगी. इस अवसर पर आईआईटी धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, एनआईटी दुर्गापुर के निदेशक प्रो. अरविंद चौबे सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहें.

इस सोलर प्लांट की क्षमता 1500 किलोवॉट है. इससे कैंपस में बिजली की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा अब सौर ऊर्जा से पूरा किया जा सकेगा. इससे बिजली खर्च कम होगा और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा. यह प्रोजेक्ट डीजाइन, सप्लाई, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग सहित पूरी प्रक्रिया के तहत तैयार किया गया है. इस पहल के ज़रिए आईआईटी आईएसएम ने स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दिखाया है. संस्थान आने वाले समय में भी ऐसे और हरित कदम उठाने के लिए प्रयासरत है.

ये भी पढ़ें- माध्यमिक आचार्य नियुक्ति विवाद मामले मे HC में हुई सुनवाई, प्रार्थियों को नहीं मिली अंतरिम राहत

संबंधित सामग्री

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

झारखंड

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप