ड्रोन से मापी जाएगी ओवर बर्डन की जमीन, आरसीडी की सड़क पर एफसीआई ने टोल लेने पर जताया कड़ा विरोध

ड्रोन से मापी जाएगी ओवर बर्डन की जमीन, आरसीडी की सड़क पर एफसीआई ने टोल लेने पर जताया कड़ा विरोध

झारखंड विधानसभा की विशेष प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की दूसरे दिन की बैठक में शामिल हुए डीसी

ड्रोन से मापी जाएगी ओवर बर्डन की जमीन आरसीडी की सड़क पर एफसीआई ने टोल लेने पर जताया कड़ा विरोध

अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11  भारत

धनबादडेस्क: झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने आज दूसरे दिन भी जारी रही. सर्किट हाउस में सभापति सह माननीय विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में समिति के सदस्य विधायक सिंदरी चंद्रदेव महतो, विधायक निरसा अरूप चटर्जी, विधायक चंदनकियारी उमाकांत रजक, विधायक तोरपा सुदीप गुड़िया तथा डीसी आदित्य रंजन की उपस्थिति में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, एफसीआई, मैथन पावर लिमिटेड, टाटा कोलियरी, हर्ल सहित अन्य उपक्रमों व विभाग की समीक्षा की.

इस क्रम में समिति ने बीसीसीएल के एरिया 9, 10 व 11 में सरकारी, फॉरेस्ट एवं रैयतों की जमीन पर डंप ओवर बर्डन की मापी कराने पर विस्तृत चर्चा की. चर्चा के बाद उपायुक्त के प्रस्ताव पर ड्रोन-बेस्ड टेक्नोलॉजी से मापी कराने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने कहा कि ड्रोन-बेस्ड टेक्नोलॉजी से हाई-डेंसिटी 3डी डेटा और इमेज कैप्चर करके जमीन को मापने से बहुत सटीक डिजिटल टेरेन मॉडल और टोपोग्राफिकल मैप बनाया जा सकता है. इसके लिए आईआईटी आईएसएम से वार्ता कर इस कार्य को गति प्रदान की जाएगी. बीसीसीएल ने भी सरकारी, फॉरेस्ट या रैयतों की जमीन पर डंप किया गया ओवर बर्डन का भुगतान करने की सहमति जताई.

समिति ने मैथन पावर लिमिटेड द्वारा निरसा में तथा टाटा कोलियरी द्वारा सिजुआ व भेलाटांड में बिना अनुमति उपयोग की गई सरकारी जमीन की मापी कराने का भी निर्देश दिया.

बैठक में विधायक सिंदरी ने एफसीआई द्वारा आरसीडी की सड़क पर चेकपोस्ट लगाकर टोल लेने का कड़ा विरोध किया. उन्होंने कहा कि गोविंदपुर-बलियापुर-सिंदरी रोड के खालसा मोड़ से आरएमके-4 (4.462 किमी) तथा सिंदरी के एसएल-2 से हटिया (शहरपूरा) रोड (2.837 किमी) में आरसीडी की सड़क पर एफसीआई हर वाहन से टोल लेता है. समिति ने एफसीआई द्वारा आरसीडी की सड़क पर किस आधार पर टोल वसूला जाता है, की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया. 

समिति ने अपर समाहर्ता, डीएलएओ व डीसीएलआर कोर्ट में चल रहे भूमि संबंधित लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही रैयतों की पारिवारिक सूची या वंशावली के आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने, एमपीएल को बकाया मुआवजा की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
बैठक शुरू होने से पूर्व उपायुक्त ने सभापति एवं समिति के सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. वहीं बैठक के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपायुक्त ने कहा कि भूमि संबंधित अधिकतर मामलों का निष्पादन हो गया है. शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन की प्रक्रिया सभी विभागों द्वारा जारी है.

बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, डीएलएओ राम नारायण खालको, डीएसपी हेडक्वार्टर 1 कुमार विनोद, बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन संजय कुमार सिंह के अलावा विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, मैथन पावर लिमिटेड, टाटा, हर्ल, एफसीआई के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: चंदवा के विकास को लेकर उप प्रमुख ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र, कई महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग

संबंधित सामग्री

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम