विशेष गहन पुनरीक्षण

मतदाता सूची से नाम हटाने का किए गए प्रयास के विरोध में थाना पहुंचे दर्जनाधिक ग्रामीण, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

कर्णपुरा पंचायत अन्तर्गत भोजदाहा के बूथ नंबर 171 के 10 और बूथ नंबर 173 में 24 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटने का आरोप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मतदाता सूची से नाम हटाने का किए गए प्रयास के विरोध में थाना पहुंचे दर्जनाधिक ग्रामीण, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत करणपुरा पंचायत में करीब तीन दर्जन लोगों का मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म सात भरकर आनलाइन किया. विरोध मे‌ थाना पहुंचे पीड़िता, जांच पड़ताल करने की मांग की. कर्णपुरा पंचायत अन्तर्गत भोजदाहा के बूथ नंबर 171 के दस और बूथ नंबर 173 में 24 लोगों का नाम मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म सात भरकर आनलाइन कराने का मामला सामने आया है . इस संबंध में भोजदाहा,बारासोली आदि गांवों के दर्जनाधिक लोगों ने अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह को आवेदन देकर आवश्यक जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग .की गई है. 

आवेदन सौंपने वालो‌ं का कहना है कि उनलोग कर्णपुरा पंचायत के बूथ नम्बर 171 और 173 भोजदाहा गांव के रहने वाले है . वे लोग भारत के नागरिक और स्थानीय मतदाता हैं . लेकिन कुछ लोगों ने एक गहरी साजिश के तहत यहां के करीब 34 लोगों का नाम मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म सात भरकर आनलाइन कराया गया है . बताया जाता ‌है कि जैसे ही उनलोगो को इस बात की जानकारी हुई सभी लोग अंचल अधिकारी और बेगाबाद थाना पहुंचे. लोगों का कहना है कि  फार्म सात का दुरूपयोग कर साजिश के‌ तहत मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रयास किया गया है . कहा कि यह साजिश मतदान के अधिकार को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया है‌. इसकी जांच कर साजिश करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए.

आवेदन देने वालों में मुख्य रूप से मो इस्लाम अंसारी, मो मुमताज, मो शमीम, मो इम्तियाज, मो जमालुद्दीन, मंजूर हुसैन, शहाबुद्दीन अली, जलील मियां, हबीब मियां, मकबूल मियां, जाबिर हुसैन , सलीम अंसारी, सफी मियां, मो इम्तियाज, जाकिर हुसैन, मो कलाल, कलाम, शहाबुद्दीन, मो एनुल, मो शहाबुद्दीन, अब्दुल सत्तार, चांद अली, मो इरफान, मो फरीद, इस्लाम, फिदा हुसैन, मो कलीम, इम्तियाज, मो आशिक हुसैन, मो शहाबुद्दीन, मो सद्दाम, मो रुस्तम, मो मुश्ताक, सम्बुल प्रवीण, गोविंद यादव, मो मुमताज, जमालउद्दीन सहित अन्य लोग शामिल ‌है .

यह भी पढ़ें: पुलिस अधीक्षक का कार्यालय सरायकेला-खरसावां ने घटना की विस्तार से बताते हुए गिरफ्तार थाना कर्मियों की भी जानकारी दी

संबंधित सामग्री

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026