संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: विश्व हिन्दू परिषद की महत्वपूर्ण विभाग बैठक डालटनगंज के संघ कार्यालय मेदनीनगर पलामू मेंआयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता की इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री अरुण नेटके का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के दायित्वों, सत्संग के महत्व तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए अरुण नेटके जी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सत्संग को बढ़ावा दे तथा सामाजिक पुंज धार्मिक पुंज कार्य विभाग को संचालित करें और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाए.
सत्संग के माध्यम से समाज में आपसी समन्वय, संस्कार और संगठन के प्रति जागरूकता को मजबूत किया जा सकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने का आह्वान किया.उन्होंने कहा कि हमें रामायण और गीता के उपदेशों का अनुकरण करने का आह्वान किया.गीता और रामायण के उपदेशों से दूर होने के कारण ही हम लव जिहाद और धर्मांतरण के शिकार हो रहे है.उन्होंने लड़कियों से माता दुर्गा की तरह शक्ति को अपनाने का आह्वान किया.उन्होंने विस्तार से कार्यकर्ताओं के गुणों के बारे में बताया.उन्होंने कहा कि विहिप अब पूरी तरह से डिजिटलाइज कर दिया गया है और इस बार हितचिंतक और धर्म रक्षा निधि का कार्यक्रम पूरी तरह डिजिटल होगा.कार्यक्रम को विहिप के प्रांत संगठन मंत्री ने भी संबोधित किया.
अरुण नेटके जी विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री के साथ-साथ अखिल भारतीय मंदिर एवं अर्चक-पुरोहित संपर्क प्रमुख तथा धर्मयात्रा महासंघ के अखिल भारतीय सहप्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं. बैठक में पलामू विभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र, प्रान्त एवं विभाग स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ जिला समितियों के पदाधिकारी, विभिन्न आयामों के प्रतिनिधि, प्रखंड अध्यक्ष, मंत्री तथा बजरंग दल के संयोजक शामिल हुए. बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया. इसके अतिरिक्त हितचिंतक अभियान के निर्धारित प्रारूप को पूर्ण रूप से भरकर जमा करने तथा संबंधित पदाधिकारियों को अपना अद्यतन कार्यवृत्त प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए. कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यों में समयबद्धता, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील की गई. प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित.
बैठक में प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, विभाग मंत्री महेंद्र नाथ विभाग संगठन मंत्री रविंद्र यादव जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जिला मंत्री अमित तिवारी सह मंत्री विवेक सिंह,आनंद चौरसिया सहित बाल उपासना प्रमुख विकास कश्यप, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ रवि तिवारी हिमांशु पांडे एवं पलामू जिला केअन्य प्रखंड से कार्यकर्ता, गढ़वा एवं लातेहार के जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री अन्य कार्यकर्ता के साथ शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: दो करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है भगवान भास्कर का भव्य मंदिर,आधुनिक संसाधनों से होगा सुसज्जित