भूमि अधिग्रहण का विरोध

सड़क चौड़ीकरण में एकतरफा भूमि अधिग्रहण का विरोध, नियम संगत कार्रवाई की मांग

अगर नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गयी और स्थानीय लोगों को परेशान किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर होगा आन्दोलन - अभिमन्यु सिंह

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सड़क चौड़ीकरण में एकतरफा भूमि अधिग्रहण का विरोध, नियम संगत कार्रवाई की मांग

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के विश्रामपुर से इटको सड़क चौड़ीकरण में एकतरफा भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई का विरोध तेज हो गया है. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विश्रामपुर के अंचल अधिकारी को सोमवार को आवेदन देकर नियमसंगत जमीन अधिग्रहण की मांग की.  

ग्राम नावाडीह कला, छिपादोहर खुर्द, छिपादोहर कला एवं विश्रामपुर के ग्रामीण सुदर्शन चौधरी, उमेश कुमार, श्यामसुंदर प्रसाद, आनंद, नन्दू, कमेश प्रसाद, जितेन्द्र चौधरी, उदय राम समेत अन्य ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर इन दिनों भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई एकतरफा की जा रही है. जमीन का अधिग्रहण दोनों साइड से होना चाहिए, लेकिन प्रभावशाली लोगांे की संपत्ति बचाने के लिए सड़क की एक तरफ की ही जमीन ली जा रही है. पूर्व में नापी के समय 30 फीट सड़क बनाने के लिए 15-15 फीट दोनों तरफ से जमीन अधिग्रहण करने की बात कही गयी थी.

इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह बबलू ने ग्रामीणांे की मांग का समर्थन किया है और जिला प्रशासन से नियमानुसार जमीन अधिग्रहण की अपील की है. उन्होंने कहा कि इटको से विश्रामपुर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पदाधिकारी द्वारा आम जनता के हित का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, अगर नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गयी और स्थानीय लोगों को परेशान किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क से लेकर आन्दोलन किया जायेगा. और हाईकोट भी जाएंगे.

इधर, विवाद में नया मोड़ तब आया, जब अभिमन्यु सिंह टीम के मीडिया प्रभारी राहुल कुमार दुबे ने आरोप लगाया कि सड़क का सेंटर पॉइंट कथित तौर पर एक निजी कॉलेज के गेट को बचाने के लिए दूसरी तरफ खिसकाया जा रहा है.

राहुल दुबे ने कहा, रामचंद्र चंद्रवंशी का कॉलेज गेट न टूटे, इसलिए जानबूझकर सड़क का सेंटर दूसरी तरफ धकेला जा रहा है. कॉलेज गेट बचाने के लिए नावाडीह के देवी धाम को तोड़ना हिंदू धर्म का अपमान है. उन्होंने कहा कि नावाडीह का देवी धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है. किसी निजी कॉलेज के गेट को बचाने के लिए देवी धाम को नुकसान पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चेतावनी दी कि यदि देवी धाम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो विश्रामपुर बंद कराकर उग्र आंदोलन किया जाएगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, एम्बुलेंस नहीं होने से मरीजों को हो रही भारी परेशानी

 

संबंधित सामग्री

पलामू में बूथ अध्यक्ष पर हमले को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

पलामू में बूथ अध्यक्ष पर हमले को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाना और एसपी कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी

08 November 2026
दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. जुआ और अड्डेबाजी करने वालों पर भी पैनी नजर

08 November 2026
बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026