बाबूलाल मरांडी

मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

स्वागत कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की.

By : Dipali Kumari
मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

धर्मेंद्र शर्मा/राजेश शर्मा/न्यूज़11 भारत 
निरसा/डेस्क:
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी कल गुरुवार की देर शाम मैथन पहुंचे. यहां उन्होंने मैथन स्थित मजूमदार निवास में रात्रि विश्राम किया. आज शुक्रवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मंडल, जयप्रकाश सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.

स्वागत कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की. बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर अपनी बात रखी. उन्होंने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर इंडी गठबंधन की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष इस प्रक्रिया को लेकर जनता को गुमराह कर रहा है. उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने से जुड़ा है.

इसके अलावा उन्होंने झारखंड में खनन से जुड़े मुद्दों और डीजीपी की नियुक्ति को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. इन विषयों पर उन्होंने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए.

इसे भी पढ़ें: रांची में आज क्रिकेट का रोमांच! स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से एंट्री, हेलमेट-सिक्के-बैग समेत कई चीजें ले जाने पर रोक
 

संबंधित सामग्री

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026
मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर सोने के जेवरात समेत ईंट भट्ठा के पैसे पर हाथ साफ कर दिया.

11 November 2026
बेरमो: अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार! अवैध कोयला लदा दो पिकअप वाहन जब्त

बेरमो: अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार! अवैध कोयला लदा दो पिकअप वाहन जब्त

CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों समेत करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया है.

11 November 2026