न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: होली पर्व को लेकर राजधानी रांची के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 4 मार्च को ओपीडी सेवाएं स्थगित रखने का निर्णय लिया हैं. हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी.
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, होली के दौरान बढ़ने वाली दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई हैं. किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं. गंभीर मरीजों के इलाज को ध्यान में रखते हुए जरूरी दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई हैं. साथ ही ब्लड बैंक को अतिरिक्त रक्त भंडारण बनाए रखने के निर्देश दिए गए है ताकि दुर्घटना या अन्य आपात मामलों में रक्त की कमी न हो.
डॉक्टरों का कहना है कि होली के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती हैं. इसके अलावा केमिकल युक्त रंगों से त्वचा रोग, आंखों में जलन और संक्रमण जैसी समस्याएं सामने आती हैं. होलिका दहन के दौरान लापरवाही के कारण झुलसने की घटनाएं भी अक्सर देखी जाती हैं. इन सभी संभावित परिस्थितियों को देखते हुए रिम्स और सदर अस्पताल रांची को अलर्ट मोड पर रखा गया हैं.
यह भी पढ़े: जाना था कुवैत लेकिन फ्लाइट पहुंची पाकिस्तान.. 8 भारतीय कराची में फंसे, 3 केरल के