पलामू में आधार ऑपरेटरों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित, नई तकनीकी प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी

पलामू में आधार ऑपरेटरों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित, नई तकनीकी प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत नामांकन व अद्यतन की प्रक्रिया समझाई गई

पलामू में आधार ऑपरेटरों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित नई तकनीकी प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  भारत सरकार के यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा निर्धारित नवीन नियमावली एवं तकनीकी प्रक्रियाओं के तहत जिले के आधार ऑपरेटरों को आधुनिक “संस्कार यूनिवर्सल क्लाइंट” के माध्यम से आधार नामांकन एवं अद्यतन की विस्तृत जानकारी दी गई. उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम उदय प्रताप सिंह, जिला परियोजना पदाधिकारी, UIDAI, पलामू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. इसमें जिले के सभी प्रखंडों से नामित आधार सुपरवाइजर एवं ऑपरेटरों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.प्रशिक्षण के दौरान नवीन नामांकन प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी, पूर्व में बने आधार कार्ड के अद्यतन की मानक प्रक्रिया, संस्कार यूनिवर्सल क्लाइंट सॉफ्टवेयर के प्रयोग में सावधानियाँ एवं तकनीकी बिंदु, दस्तावेज सत्यापन, बायोमैट्रिक सत्यापन तथा ऑपरेटर लॉग मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष बल दिया गया.

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि “नागरिकों की पहचान को सुरक्षित, सटीक और अद्यतन बनाए रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है. हर आधार ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी त्रुटिपूर्ण या अपूर्ण नामांकन अथवा अपडेट न हो.”यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में आधार सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा. प्रशिक्षण में शामिल सभी ऑपरेटरों ने प्राप्त जानकारी को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया.इस अवसर पर विभिन्न आधार ऑपरेटर उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: घाघरा में करोड़ों की लूट का खुलासा अब तक नहीं, व्यापारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास