मागे पोरब से लौटते समय सड़क हादसा में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मागे पोरब से लौटते समय सड़क हादसा में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मागे पोरब से लौटते समय सड़क हादसा में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिम पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के कुलीतोड़ांग में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक का इलाज अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में चल रहा है जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव निवासी मुकेश केराई (32) और सानिका गागराई (30) बाइक से अपने रिश्तेदार के घर मागे पोरब मनाने कुलीतोडांग गांव गए थे. पर्व मनाने के बाद दोनों बुधवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कुलीतोड़ांग गांव के मुख्य सड़क पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे हादसा हो गया.

दुर्घटना में मुकेश केराई को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं सानिका गागराई गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक नशे की हालत में थे और हेलमेट भी नहीं पहने थे, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

इधर, मृतक के शव को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेलवे अस्पताल के शीतगृह में भेज दिया है. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों के बीच हैवानियत: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम