न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या- 42/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मनोहरपुर थाना क्षेत्र के खुदपोस छोटा कुढ़ना निवासी रोशन तिर्की 29 वर्ष, पिता- सोमरा तिर्की के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की छह कार्टून यानी 72 नग बरामद की गई हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्त को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
अवैध अंग्रेजी शराब
मनोहरपुर थाना क्षेत्र के छोटा कुडना में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री मामले में एक गिरफ्तार
मनोहरपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या- 42/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
By :
Ark Sahuliyar
•