झामुमो युवा मोर्चा

एकता दिवस पर झामुमो युवा मोर्चा ने निकाली विशाल बाइक रैली, सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर झामुमो युवा मोर्चा की ओर से गम्हरिया में विशाल बाइक रैली निकाली गई.

By : Ark Sahuliyar
एकता दिवस पर झामुमो युवा मोर्चा ने निकाली विशाल बाइक रैली, सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मधु सुदन/न्यूज़11 भारत 
गम्हरिया/डेस्क:
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर झामुमो युवा मोर्चा की ओर से गम्हरिया में विशाल बाइक रैली निकाली गई. घोड़ा बाबा चौक से शुरू हुई यह रैली आकाशवाणी चौक पहुंची, जहां युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया.

रैली के आकाशवाणी चौक पहुंचने पर देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान युवाओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद किया. साथ ही उनके आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया.

इस कार्यक्रम में युवा नेता अभय झा, राजेश मंडल, अमित कुमार सिन्हा, विष्णु बावरी, आकाश दास, आकाश महतो, विकास चौधरी, दीपक यादव, साई राव, अमित कुमार, सुमित, जीत कुमार, मोहना सरदार, प्रकाश चालक, विशाल दास, प्रणव मुखर्जी, संजय सिंह, सुमित सिंह, गोलू कुमार, किट्टू दास, अमित कुमार, विक्की कुमार, सोहन कुमार, चंद्र कुमार, कंचन कुमार, निर्जा कुमार, तपन कुमार, सूर्या कुमार और राजता कुमार सहित कई युवा साथी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने संदेश दिया कि देश की प्रगति और मजबूती के लिए एकता, अखंडता तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखना बेहद जरूरी है.