अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत शेरगड़ा खेल मैदान में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी 2026 को पूर्वाहन 9 बजे से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शेरेगड़ा नवयुवक संघ द्वारा किया जाएगा .इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल समिति अध्यक्ष रंजीत यादव एवं सुनील यादव ने बतलाया कि क्रिकेट प्रेमियों में खोई हुई प्रतिभाओं को नई गति देने एवं क्षेत्र में शांति सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है. ताकि क्षेत्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले सकें.इस प्रतियोगिता में नियम एवं शर्तें बतलाते हुए कहा कि प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा और रेफरी एवं कमेटी का फैसला सर्वमान्य होगा. यह मैच टेनिस बॉल से खेला जाएगा एवं खिलाड़ियों के पास जूता होना अनिवार्य बतलाया गया है. साथ ही वाइड,नो एवं थ्रो बॉल पर रन मान्य होगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को ₹3500 का प्रवेश शुल्क देना होगा. जिसमें विनर को बंपर पुरस्कार 51 हजार एवं द्वितीय पुरस्कार 31 हजार एवं मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज को भी पुरस्कृत की जाएगी.आयोजन समिति ने क्षेत्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित की है.आयोजन समिति में उपरोक्त लोगों के अलावे हेमंत यादव, अभिषेक यादव, संदीप गुप्ता ,मोहम्मद नेमतुला , शेख अब्दुल्ला, सौरभ सिंह ,महेश यादव, शशिकांत , चंदन यादव, मुकेश यादव आदि के नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना