भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय ज...

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था भरनो चौक पर सभा

प्रेम कुमार सिंह न्यूज 11 भारत.

भरनो (गुमला)डेस्क:- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था रविवार को भरनो चौक पहुंचा,जहां यह सभा में तब्दील हो गया. सभा के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान–मजदूर विरोधी नीतियां नहीं चलेगा. चार लेबर कोड रद्द करो,बीज और बिजली विधेयक वापस लो, मनरेगा को मजबूत करो, भारत–अमेरिका व्यापार समझौता नहीं चलेगा, एमएसपी की कानूनी गारंटी करो,महंगाई–बेरोजगारी और निजीकरण बंद करो, युद्ध नहीं शांति चाहिए,देश का मजदूर–किसान ही हिन्दुस्तान बनाता है, 24 मार्च को दिल्ली चलो जैसे नारे लगाए.जन आक्रोश जत्था और सभा को संबोधित करते हुए माकपा के केंद्रीय कमिटी सदस्य सह सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता,माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य समीर दास,राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो,राज्य सचिव मंडल सदस्य सह सीटू झारखंड महासचिव विश्वजीत देव,आदिवासी मंच के राज्य संयोजक सुखनाथ लोहरा समेत अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की.नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड,बीज और बिजली विधेयक तथा भारत–अमेरिका व्यापार समझौता देश के किसान और मजदूरों के हितों के खिलाफ है.उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी नहीं मिल रही है.

वक्ताओं ने कहा कि देश में किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और किसान आत्महत्याओं के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है,जबकि सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है.सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने यह भी कहा कि देश में किसानों और मजदूरों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है,जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि देश को जाति–धर्म की राजनीति नहीं बल्कि रोजगार और विकास की जरूरत है.वक्ताओं ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारत को अपनी गुटनिरपेक्ष विदेश नीति को मजबूत रखना चाहिए और किसी भी साम्राज्यवादी ताकत के सामने झुकना नहीं चाहिए.सभा में शंकर उरांव,नेता आएता उरांव, अनिल उरांव,देवनाथ गोप, मनिता उरांव,मिला कुमारी, प्रतिमा उरांव,पूनम उरांव, पुष्पा उरांव,बलदेव उरांव, राजेंद्र उरांव,तुरिया उरांव, बिरासमुनी उरांव,चन्द्रदेव उरांव,अनिता मुंडा,विजय वन,लखवा उरांव,बिनोद उरांव,प्रदीप गुड़िया,कल्याण गुरिया,भूषण मुंडा,मनबोथ मुंडा,सदानंद सवासी,घासी राम मुंडा,रामधन मछुवा, नेहरू लाल मुंडा,शिवैश्वर महतो,भिड़राय मुंडा,बुधनी देवी,सहागी देवी,दुर्गा देवी, सोमबारी देवी,मती देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर