न्यूज़11 भारत
पाकुड़/डेस्क: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को बैंक कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.
मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, एसडीएम साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी. उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सभी को आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने जिलेवासियों से सभी समुदायों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग बढ़ाने तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जिले के विकास में योगदान देने की अपील की.