सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर BJYM रांची महानगर ने आयोजित किया ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम

एकता और अखंडता का दिया संदेश 

By : Ark Sahuliyar
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर BJYM रांची महानगर ने आयोजित किया ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर के तत्वावधान में ओटीसी मैदान में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने की.

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं माल्यार्पण कर की गई. इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया.

इसके पश्चात ओटीसी मैदान से रन फॉर यूनिटी दौड़ का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. युवाओं की यह दौड़ ओटीसी ग्राउंड से प्रारंभ होकर बाजार समिति क्षेत्र तक आयोजित की गई. पूरे आयोजन के दौरान युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया.

सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: शशांक राज 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार थे. उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया.

उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत और अखंड भारत के संकल्प को दोहराने का अवसर है. आज देश के युवाओं को सरदार पटेल के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सरदार पटेल की विरासत और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को उचित सम्मान देने का कार्य कर रही है. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी इसका एक ऐतिहासिक उदाहरण है. आज का युवा विकसित भारत के निर्माण में अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का योगदान देने के लिए संकल्पित है.

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता और समर्पण की प्रेरणा: वरुण साहू 

भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ संकल्प और एकता का प्रतीक है. उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसे भारत कभी भुला नहीं सकता.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सरदार पटेल जी के योगदान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया है. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण और राष्ट्रीय एकता दिवस के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत और अखंड भारत के निर्माण में सहभागी बनें. विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेगा.

एकता की दौड़ से युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का होगा संचार:  रोमित नारायण सिंह

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने जिस अदम्य इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता के साथ देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव को मजबूत किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा.

उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य केवल दौड़ का आयोजन करना नहीं, बल्कि युवाओं के भीतर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है. आज आवश्यकता है कि देश का युवा सरदार पटेल जी के विचारों को अपने जीवन में उतारे और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे.

रोमित नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सरदार पटेल जी को वह राष्ट्रीय सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य किया है, जिसके वे वास्तविक हकदार थे. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के माध्यम से आज पूरी दुनिया भारत की एकता और सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को देख रही है. उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत के विचार को जन-जन तक पहुंचाते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की यह भागीदारी राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और जिम्मेदारी को दर्शाती है.

कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा रांची महानगर उपाध्यक्ष संकेत तिवारी, महामंत्री जितेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा रांची महानगर उपाध्यक्ष रणजीत नाथ शाहदेव, महामंत्री सचिन साहू, तरुण दास, धर्मवीर सिंह, सनी सिंह राजपूत, नीरज कुमार, अमित दुबे, शुभम जायसवाल , संजीव चौधरी सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ.

संबंधित सामग्री

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
झारखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजकुमार बाजपेयी बने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक; कई को मिला अतिरिक्त प्रभार 

झारखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजकुमार बाजपेयी बने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक; कई को मिला अतिरिक्त प्रभार 

राजकुमार बाजपेयी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

11 November 2026
रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र में फल विक्रेताओं के साथ मारपीट, तीन लोग हिरासत में 

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र में फल विक्रेताओं के साथ मारपीट, तीन लोग हिरासत में 

लिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. 

11 November 2026
झारखंड में सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, लगातार गिर रहा पारा; जानिए छठ पूजा के दौरान कैसा रहेगा मौसम  

झारखंड में सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, लगातार गिर रहा पारा; जानिए छठ पूजा के दौरान कैसा रहेगा मौसम  

राजधानी रांची समेत कई इलाकों में सुबह के वक्त कुहासा भी देखने को मिल रहा है.

11 November 2026
सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है.

10 November 2026