न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में गायब होती ठंड के बीच मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों में बुधवार को बारिश की सम्भावना जतायी है. देश के उत्तरी भाग के पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड पर दिख रहा है. इसके असर से पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. फिर भी ताजा स्थिति यही है कि झारखंड में सुबह और शाम ठंड का असर दिख रहा है, जबकि राज्य के कुछ जिलों में उच्चतम तापमान का पारा 30 तक भी पहुंच चुका है. यानी झारंड में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री भी है और उच्चतम तामपाम 30 डिग्री भी है.
29 जनवरी यानी बुधवार के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार राज्यभर में सुबह हल्का कुहासा रहेगा. कुहासे के कारण आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शाम को भी आसमान पर बादल नज आ सकते हैं. यही स्थिति 30 और 31 जनवरी को भी राज्य में बनी रहेगी. मौसम विभाग ने 2 फरवरी को भी ऐसी स्थिति की सम्भावना जतायी है.
मंगलवार के राज्यभर के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सबसे कम गर्म रांची रही, जहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार को रांची और आसपास का सुबह मौसम साफ रहा. दोपहर के बाद आसमान पर बादल दिखाई दिये. ठंडी हवाएं चहने के कारण लोगों को कनकनी महसूस हुई.
मंगलवार को अन्य जिलों का तापमान
- रांची में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री
- जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री
- डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री
- बोकारो में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री
- चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्रीऔर न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री
- खूंटी में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री
- लोहरदगा में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री
- लातेहार में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री
- सरायकेला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस
यह भी पढ़ें: 77वें गणतंत्र दिवस पर वास्तु विहार के सभी राज्यों के प्रोजेक्ट्स में राष्ट्रभक्ति का उत्सव