हुसैनाबाद में मजदूर दिवस पर समता स्कूल में गैर-शिक्षण कर्मियों को किया गया सम्मानित

हुसैनाबाद में मजदूर दिवस पर समता स्कूल में गैर-शिक्षण कर्मियों को किया गया सम्मानित

हुसैनाबाद में मजदूर दिवस पर समता स्कूल में गैर-शिक्षण कर्मियों को किया गया सम्मानित

विकास कुमार /न्यूज11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
हुसैनाबाद शहर के जपला-छतरपुर रोड नहर मोड़ के समीप जपला-धरहरा में स्थित समता स्कूल परिसर में मजदूर दिवस के अवसर पर गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए. 

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य डॉ. अक्षय कुमार चौहान ने कहा कि गैर-शिक्षण कर्मचारी जैसे क्लर्क, सफाई कर्मी, सिक्योरिटी गार्ड और चपरासी विद्यालय की रीढ़ होते हैं. वे भले ही कक्षा में पढ़ाने का कार्य नहीं करते, लेकिन विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उनके समर्पण और मेहनत से ही विद्यालय का दैनिक संचालन व्यवस्थित रहता है. 

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में विनोद चौधरी, संतोष मिश्रा, किरण देवी, अंजली सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, राहुल चौहान, विकास कुमार, दशरथ कुमार, कार्तिक कुमार, राकेश कुमार, रिमझिम देवी, प्रियंका देवी, बबीता देवी, शकुंतला देवी, रीना देवी, अंशी सिंह, चांदनी कुमारी, उम्म सैयद, पंकज राज, अभिषेक कुमार, राहुल गुप्ता, सानिया मिर्जा, मुकेश कुमार, रिशु कुमार, नाजरीन, फातमा, सुष्मिता कुमारी आदि उपस्थित थे. वहीं गार्ड नंदू प्रजापति, अनिल कुमार गीरी, परिचारिका विमला कुंवर, सुनीता देवी, चंचल देवी, यशोदा देवी सहित अन्य गैर-शिक्षण कर्मियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया.

यह भी पढ़ें: भानु प्रताप शाही पर जेएमएम का तीखा हमला: चंदन प्रकाश सिन्हा ने घोटाले और बाहरी भाषा के मुद्दे पर घेरा

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक

झारखंड

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक