कार्तिक पूर्णिमा पर दामोदर में श्रद्धा का महासंगम, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

By : News11 Bharat
कार्तिक पूर्णिमा पर दामोदर में श्रद्धा का महासंगम, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  धनबाद:कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को धनबाद के दामोदर नदी स्थित मोहलबनी और लाल बंगला घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही लोगों की भीड़ नदी तट की ओर बढ़ने लगी और पूरा इलाका हर हर गंगे के जयघोषों से गूंज उठा. धनबाद, झरिया, बस्ताकोला, भालगढ़ा, तीसरा, डिगवाडीह, सुदामडीह, पाथरडीह, जोरापोखर सहित धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु यहां पवित्र स्नान-दान के लिए पहुंचे.

पारंपरिक रीति के अनुसार श्रद्धालुओं ने दामोदर नदी में आस्था की डुबकी लगाई और स्नान-दान कर मोक्ष प्राप्ति की कामना की. इसके बाद मुक्तिधाम स्थित मां काली मंदिर, हनुमान मंदिर और भगवान शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. भक्तों ने अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की. साथ ही पुण्य अर्जन की इस परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने गरीबों एवं जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और दान सामग्री वितरित किया.

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहलबनी घाट पर दिनभर मेला जैसा दृश्य रहा. श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौने और खान-पान के स्टॉल लगे रहे. प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर व्यापक इंतज़ाम किए थे. पुलिस बल की तैनाती, साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्था के साथ स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी घाट पर सेवाएं दीं.

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. जहां गंगा नदी उपलब्ध नहीं होता वहां श्रद्धालु अन्य पवित्र नदियों या जलाशयों में स्नान कर इसी पुण्य की प्राप्ति करते हैं. कोयलांचल में दामोदर नदी को गंगा के समान ही पवित्र माना जाता है इसलिए यहां हजारों श्रद्धालु हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर एकत्र होकर स्नान-दान और पूजा-पाठ करते हैं.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर की 10 विधानसभा सीटों पर कल मतदान, सरायरंजन से विजय सिन्हा का RJD के अरविंद सहनी से मुकाबला*

संबंधित सामग्री

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

जीएम ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया.

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

जिला त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतर्क रहने की अपील की है