आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर बुधवार को समाजसेवी भरत प्रसाद के द्वारा उपहार देकर 100 से अधिक दिव्यांगों को सम्मानित किया गया. समाज सेवी भरत प्रसाद ने विश्व दिव्यांग दिवस पर बाजार समिति में एक कार्यक्रम आयोजित कर जिले 100 से अधिक दिव्यांग महिला, पुरुष और बच्चों के बीच स्वेटर, बेड सीट, जैकेट आदि का वितरण किया.
उन्होंने सभी दिव्यांगजनो से कहा कि कभी भी कोई जरूरत हो तो वे बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं. मौके पर मौजूद नगर परिषद प्रशासक, नगर परिषद सीटी मैनेजर और जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज के अभिन्न अंग है. इनका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर साल तीन दिसंबर को पूरे विश्वन में विश्व विकलांगता दिवस मनाया जाता है.
उन्होंने कहा कि 1992 से विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है. कार्यक्रम मनाने का उद्वेश्य विकलांग व्यक्तियों के प्रति करुणा, आत्म-सम्मान और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य की प्रेरणा देना है. उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के अधिकारों के बारे में लोगों को जागरुक करने और सामान्य नागरिकों की तरह उनकी सेहत पर भी ध्यान देने के साथ सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने आदि पर ध्यान केंद्रित किए जाने की जरुरत है.
भरत प्रसाद ने कहा कि ईश्वर उन्हें इतनी शक्ति प्रदान करे कि वे ना सिर्फ दिव्यांगों बल्कि हर जरूरतमंदों को सहयोग कर उनके चेहरे में मुस्कान लाने में समर्थ हो सकें.
दिव्यांग आश्रम के जेवियर सोरेंग, जयचंद मांझी, प्रमोद टोप्पो, सुखराम बड़ाईक, विकास केरकेटटा, प्रदीप लकड़ा, नकुल नायक, विदवा यादव, संतोष कुमार, मदन साव,अमित बड़ाईक, विकास बड़ाईक, गणेश बड़ाईक, सुमित्रा देवी, कांति टेटे, लालमती कुमारी, सुनीता देवी,सालो देवी, खुशबु कुमारी सहित कई दिव्यांग उपस्थित थे. इधर दिव्यांगों को उपहार मिलने पर चेहरे पर मुस्कान दिखी.
यह भी पढ़ें: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग राहत सेवा केंद्र बुढ़मू ने मनायी अपनी तृतीय वर्षगांठ