न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्कः- पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के द्वारा झारखण्ड पुलिस संगठन के तहत् जिला बल में सशर्त रूप से अनुकम्पा के आधार पर दो लोगों को दिए नियुक्ति पत्र.
एसपी ने आज अनुकंपा आधार पर अनिता केरकेट्टा पिता- स्व0 अल्बर्ट बिलुंग, ग्राम- कुरूमडेगी को आरक्षी के पद पर और सुजाता कुल्लू, पिता- स्व0 जुना कुल्लू, ग्राम- सिकिरमा जितियाटोली को बाल आरक्षी के पद पर नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए. इसके बाद उन्होंने दोनों को झारखण्ड पुलिस सेवा के सदस्यता के कर्तव्य, जवादेही तथा अनुशासन से अवगत कराए.
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिमडेगा ने नव नियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, वे अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें और पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को बढाएं.
ये भी पढ़ेंः- बस एक शतक औऱ पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली के पास है सुनहरा मौका..