बसंत पंचमी पर पगरवा टोला में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

बसंत पंचमी पर पगरवा टोला में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

बसंत पंचमी पर पगरवा टोला में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन ग्रामीणों को मिली राहत

बिट्टू/न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बगोदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत कुदर के पगरवा टोला में 63 केवीए क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

बताया गया कि पगरवा टोला का पुराना ट्रांसफॉर्मर अत्यधिक लोड के कारण कुछ दिन पूर्व जल गया था, जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी. इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार को दी गई, जिस पर उन्होंने त्वरित पहल करते हुए विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारियों से समन्वय कर नया 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया.

नया ट्रांसफॉर्मर लगने से गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर आभार प्रकट किया.

इस मौके पर रामदयाल यादव, रमेश यादव, कृष्णा मंडल, संदीप चंद्रवंशी, जागेश्वर यादव, किशोरी यादव, धीरज रवानी, पुरुषोत्तम रवानी, डलिया देवी, रिंकू देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

संबंधित सामग्री

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

झारखंड

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा-

बिहार

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा- '2025 के जनादेश में...'

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा