मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बंसत विहार बचरा स्थित यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में पिपरवार क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई.बैठक का संचालन अध्यक्ष मंडली द्वारा किया गया.इस दौरान मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा 1 जुलाई को हुए आंदोलन की समीक्षा भी की गई.बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12वें जेबीसीसीआई के गठन की मांग को लेकर 10 अगस्त 2026 को संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.संयुक्त मोर्चा ने सभी मजदूरों से बड़ी संख्या में धरना में शामिल होने की अपील की है.धरना को सफल बनाने के लिए 7 अगस्त से 9 अगस्त तक पिपरवार क्षेत्र की सभी परियोजनाओं में गेट मीटिंग आयोजित कर मजदूरों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया.बैठक में रविंद्र नाथ सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, कासिम उर्फ मुन्ना, रामू गोप, शमशुल हुदा, अब्दुल्ला, मोहम्मद रहमतुल्ला, इकबाल हुसैन, भीम मेहता, सुमन मिश्रा, जगदेव प्रसाद, नौशाद, कुंवर महतो, श्याम सुंदर महतो, श्याम नारायण चौधरी, निर्मल सिंह, धनेश्वर गंझु, सुरेश चौधरी, बिजेंद्र कुमार सिंह, मुन्ना शर्मा, दिव्यांशु सहित संयुक्त मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: लोकल सेल में कोयले की कमी पर फूटा ट्रक मालिकों का गुस्सा, पिपरवार अशोक खदान का काम 5 घंटे रहा ठप