मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड ...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने की मुलाकात

झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपनी आय से 20 करोड़ रुपए डिविडेंड के रूप में राज्य सरकार को प्रदान किए

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने की मुलाकात

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने 20 करोड़ रुपए की राशि का चेक सप्रेम भेंट किया. यह राशि झारखंड बिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अपनी लाभ से राज्य सरकार को डिविडेंड के रूप में  प्रदान किया गया. 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉरपोरेशन के अधिकारियों को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा इस वित्तीय योगदान के लिए झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड की सराहना की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह कॉरपोरेशन प्रोफेशनल कंपनी के रूप में विकसित हो इस निमित्त बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ें ताकि आने वाले समय में प्रॉफिट की राशि में और वृद्धि की जा सके.

इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरवा राजकमल, कार्यपालक निदेशक संजय कुजूर, महाप्रबंधक अविनाश कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 'अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप' का किया शुभारंभ

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच