न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC व JSSC की कथित अनियमितताओं को लेकर आन्दोलनरत छात्रों से बातचीत करने और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की छात्रों की जानकारी देने के लिए सरकार के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंच गए हैं. आंदोलनरत छात्रों और सरकारी अधिकारियों के बीच बातचीत शुरू हो गई है.राज्य सरकार के निर्देश पर अधिकारी छात्रों के मिलने के लिए पहुंचे हैं. आगे की जानकारी यह है कि छात्रों और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच सर्किट हाउस में वार्ता होगी.
यह भी पढ़ें: रांची के बड़ा तालाब में एक नाबालिग बच्चा डूबे की डूबने से हुई मौत