नामकुम स्थित ESIC अस्पताल में अब आम नागरिक भी करा सकेंगे उपचार, रांचीवासियों के लिए बड़ी सौगात

By : Jeevan Verma
नामकुम स्थित ESIC अस्पताल में अब आम नागरिक भी करा सकेंगे उपचार, रांचीवासियों के लिए बड़ी सौगात

अमित दत्ता/न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
राजधानी रांची के नामकुम स्थित ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल में अब आम नागरिक भी उपचार करा सकेंगे. शुक्रवार को यहां ओपीडी (OPD) सेवा का शुभारंभ किया गया, जिससे अब रांची और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी.

कार्यक्रम की शुरुआत राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ तथा महिला परिषद की झारखंड अध्यक्ष श्रीमती तंद्रा मुखर्जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर की. इस अवसर को रांचीवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह कदम सराहनीय माना जा रहा है.

इस मौके पर श्रीमती तंद्रा मुखर्जी ने कहा कि यह पहल झारखंड की जनता, विशेषकर आम नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं अब अधिक सुलभ हो सकेंगी.

रांची की जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री श्री मनसुख मांडविया के प्रति हार्दिक आभार और धन्यवाद प्रकट किया गया है.

अब ईएसआईसी अस्पताल नामकुम के माध्यम से आम नागरिकों को भी सरकारी दरों पर उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इससे रांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

संबंधित सामग्री

रांची: बुंडू में आज महाप्रसाद के लिए गेहूं वितरण, छठ व्रतियों से जायसवाल भवन में पहुंचने की अपील 

रांची: बुंडू में आज महाप्रसाद के लिए गेहूं वितरण, छठ व्रतियों से जायसवाल भवन में पहुंचने की अपील 

गेंहू वितरण सुबह 9:30 बजे से शाम तक बुंडू नगर के बाबूराम टोली स्थित जायसवाल भवन में किया जा रहा है.

10 November 2026
पलामू: काली पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, 40 नामजद और 100 अज्ञात पर FIR दर्ज 

पलामू: काली पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, 40 नामजद और 100 अज्ञात पर FIR दर्ज 

सिंदुरिया गांव में इस वर्ष दो अलग-अलग स्थानों पर काली पूजा का आयोजन किया गया. विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला बढ़ गया.

10 November 2026
चांडिल: हुमिद के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत

चांडिल: हुमिद के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत

घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

10 November 2026
बड़ी खुशखबरी: बिहार के 1.09 करोड़ पेंशनधारियों को आज मिलेगी पेंशन की राशि 

बड़ी खुशखबरी: बिहार के 1.09 करोड़ पेंशनधारियों को आज मिलेगी पेंशन की राशि 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज  DBT के माध्यम से 1205.91 करोड़ रुपये जारी करेंगे.

10 November 2026
पटना: आज वाटर मेट्रो का शुभारंभ करेंगे CM सम्राट चौधरी,  दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी मेट्रो 

पटना: आज वाटर मेट्रो का शुभारंभ करेंगे CM सम्राट चौधरी,  दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी मेट्रो 

यह वाटर मेट्रो दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी. वाटर मेट्रो सेवा से पटना में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

10 November 2026