न्यूज11 भारत
बगोदर/डेस्क: अखबार विक्रेता पवन कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता के पुत्र निखिल कुमार ने 12वीं (कॉमर्स) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला टॉप-10 में जगह बनाई है. निखिल ने जिले में 5वां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है.
निखिल की इस उपलब्धि से बगोदर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की. उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिजन, शिक्षक और स्थानीय लोग काफी गर्व महसूस कर रहे हैं.
निखिल का सपना आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना है. उन्होंने बताया कि वे कॉमर्स क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर वित्तीय क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. उनकी इस सफलता को लेकर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.
यह भी पढ़ें: घाघरा साइंस कॉलेज के रोहित बने गिरीडीह जिला टॉपर, बढ़ाया बगोदर का मान