एनके एरिया के नवपदस्थ प्रोडक्शन जीएम का किया गया स्वागत

एनके एरिया के नवपदस्थ प्रोडक्शन जीएम का किया गया स्वागत

एनके एरिया के नवपदस्थ प्रोडक्शन जीएम का किया गया स्वागत

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  ऑल इंडिया एससी-एसटी-बीसी इम्पलाई कोऑर्डिनेशन काउंसिल एवं शेख भिखारी मेमोरियल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एनके एरिया के नवपदस्थ प्रोडक्शन जीएम मो. अकरम के सम्मान में स्वागत सह परिचय बैठक का आयोजन वीआईपी क्लब डकरा में किया गया. कार्यक्रम के दौरान काउंसिल एवं सोसायटी के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और बुके प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि मो. अकरम के कुशल नेतृत्व में एनके एरिया में कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के विस्थापितों और कामगारों के कल्याणकारी कार्यों में भी तेजी आएगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता काउंसिल के सीसीएल उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता इस्लाम अंसारी एवं दिलीप पासवान ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में, दिलीप गंझू, रंथु गंझू, तौहीद अंसारी, राघवेंद्र पासवान, मो. सुल्तान, रामस्वरूप राम, कर्मा गंझू, राहुल राम, शिवप्रसाद चैहान, लालजीत गंझू सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध कोयले से लदा ट्रैक्टर जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास