यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब रांची से तिरुपति के लिए चलेगी नई ट्रेन, यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब रांची से तिरुपति के लिए चलेगी नई ट्रेन, यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत

यात्रीगण कृपया ध्यान दें अब रांची से तिरुपति के लिए चलेगी नई ट्रेन यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भोपाल नेशनल टाइम टेबल कमेटी की हालिया बैठक में रांची और धनबाद के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आई हैं. 8 से 10 जनवरी तक भोपाल में आयोजित इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिनसे वर्षों से ट्रेन की कमी महसूस कर रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली हैं.

रांची-तिरुपति नई नियमित ट्रेन
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रक्सौल से तिरुपति के बीच चल रही धनबाद-रांची स्पेशल ट्रेन को नियमित किया जाएगा. यह ट्रेन अब नियमित मार्ग पर दौड़ेगी और धनबाद, बोकारो, रांची होते हुए बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सिंकदराबाद होते हुए तिरुपति पहुंचेगी. विशेष बात यह है कि यह ट्रेन उत्तर भारत और दक्षिण भारत के प्रमुख मार्गों को सीधे जोड़ने वाली हैं. रांची और धनबाद के यात्रियों के लिए यह उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा और समस्तीपुर तक पहुंच का भी साधन बनेगी. इसे धार्मिक और पर्यटन यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक बताया जा रहा हैं.

धनबाद-मुंबई ट्रेन को भी मिली हरी झंडी
तीन साल से स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही धनबाद-भुवनेश्वर ट्रेन को भी नियमित ट्रेन का दर्जा मिलने वाला हैं. इसके अलावा, धनबाद से मुंबई (एलटीटी) के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने की मंजूरी भी बैठक में दी गई. यह ट्रेन धनबाद से कतरास, पतरातू, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जबलपुर और इटारसी होते हुए एलटीटी पहुंचेगी. हावड़ा-मुंबई मेल पर बढ़ते दबाव और यात्रियों की मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया हैं. नेशनल टाइम टेबल कमेटी के फैसले के बाद रेलवे जल्द ही इन ट्रेनों के स्थायी नंबर और समय सारणी की घोषणा करेगी. इससे यात्रियों को पहले से योजना बनाने और यात्रा की सुविधा मिल सकेगी.

यह भी पढ़े: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात
 

संबंधित सामग्री

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

झारखंड

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी