लातेहार में NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 8 अभ्यर्थी नुपस्थित, उप विकास आयु...

लातेहार में NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 8 अभ्यर्थी नुपस्थित, उप विकास आयुक्त ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

लातेहार में neet-ug परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न 8 अभ्यर्थी नुपस्थित उप विकास आयुक्त ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  जिले में रविवार को NEET  (UG) परीक्षा 2025 का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. लातेहार, में पीएम केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,अपर समाहर्ता  रामा रविदास,अनुमंडल पदाधिकारी  अजय कुमार रजक,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रिंस कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. जिले में कुल 166 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें से 158  अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 08 अनुपस्थित रहे. प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, बिजली एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी.परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र पर वीडियोग्राफी भी कराई गई. परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली.

यह भी पढ़ें: शांति और कदाचार मुक्त संपन्न हुई नीट यूजी परीक्षा, 137 परीक्षार्थी ने लिखी परीक्षा

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास