शांति और कदाचार मुक्त संपन्न हुई नीट यूजी परीक्षा, 137 परीक्षार्थी ने लिखी परीक्षा

शांति और कदाचार मुक्त संपन्न हुई नीट यूजी परीक्षा, 137 परीक्षार्थी ने लिखी परीक्षा

तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा जांच के बाद परीक्षा केंद्र में मिला परिक्षार्थियों को प्रवेश

शांति और कदाचार मुक्त संपन्न हुई नीट यूजी परीक्षा 137 परीक्षार्थी ने लिखी परीक्षा

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  एनटीए के तत्वाधान में आज सिमडेगा के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नीट यूजी परिक्षा 2026 शांति और कदाचार मुक्त कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ. नीट परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में कुल 141 परिक्षार्थियों को परिक्षा लिखना था. जिसमें 137 परीक्षार्थी केंद्र में तय समय तक पहुंचे. 04 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर जाना पूर्णत प्रतिबंधित था. इसके अलावा परिक्षार्थियों को एनटीए के गाइडलाइन के अनुसार तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया था. परीक्षा केंद्र के मेन गेट पर एसडीओ सिमडेगा प्रभात रंजन ज्ञानि, एसडीपीओ बैजू उरांव, सदर सीओ इम्तियाज अहमद और कार्यपालक नगर परिषद अरविंद तिर्की सहित कई पुलिस अधिकारी एक एक परीक्षार्थी की जांच करते हुए केंद्र में 1:30 बजे से पूर्व प्रवेश करवाए. परीक्षा निर्धारित समय 02 बजे से शुरू होकर शाम 05 बजे समाप्त हुई. इस दौरान परिक्षा के नोडल ऑफिसर अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार खुद परीक्षा केंद्र पहुंचकर परिक्षा संचालन का जायजा लिए

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में झमाझम बारिश से मौसम तो हुआ सुहाना, पर सड़कों पर जलजमाव ने बढ़ा दी परेशानी

संबंधित सामग्री

सिमडेगा: खुले पेट्रोल बिक्री के खिलाफ सदर पुलिस ने चलाया अभियान

झारखंड

सिमडेगा: खुले पेट्रोल बिक्री के खिलाफ सदर पुलिस ने चलाया अभियान

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

झारखंड

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

झारखंड

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

झारखंड

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग