अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: NEET (UG) परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर लातेहार जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्री अजय कुमार रजक के नेतृत्व में अंचल अधिकारी के साथ लातेहार, चंदवा, मनिका बालूमाथ,बरियातू और बरवाडीह सहित सभी प्रखंडों में छापेमारी व निरीक्षण अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान विभिन्न होटलों और लॉज की सघन जांच की गई. अधिकारियों ने वहां ठहरे अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी. साथ ही होटल संचालकों को निर्देश दिया गया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को कमरा न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.
हालांकि जांच के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. एसडीओ अजय रजक ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी तरह की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बेरमो में नाइट क्रिकेट के फ़ाइनल मैच का किया उद्घाटन