छात्रों की बंद छात्रवृत्ति, किसानों से धान खरीद जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन में...

छात्रों की बंद छात्रवृत्ति, किसानों से धान खरीद जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरेंगे NDA विधायक: नवीन जायसवाल

सात गारंटी पूरी करने में पूरी तरह विफल रही है हेमंत सरकार

छात्रों की बंद छात्रवृत्ति किसानों से धान खरीद जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरेंगे nda विधायक नवीन जायसवाल

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में एनडीए विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में  संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक नागेंद्र महतो, सीपी सिंह, शशिभूषण मेहता, देवेंद्र कुंवर, जनार्दन पासवान, आलोक चौरसिया, प्रदीप प्रसाद, रोशनलाल चौधरी, नीरा यादव, शत्रुघ्न महतो, अमित यादव, उज्जवल दास, मंजू देवी शामिल हुए.

बैठक के उपरांत मीडिया ब्रीफिंग करते हुए भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि आज एनडीए विधायक दल की बैठक में राज्य सरकार की विफलताओं पर विस्तृत चर्चा हुई और सदन में जोर शोर से जनता के मुद्दों को उठाकर   सरकार से जवाब मांगने की बात हुई. नवीन जायसवाल ने कहा कि हेमंत सरकार में झारखंड पिछले 6 वर्षों में 12 कदम पीछे चला गया. राज्य पूरी तरह दिवालिया होने की स्थिति में है.  साल भर पहले हुए शिलान्यास पर भी पैसे नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित ,पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र लंबे समय से बकाए छात्रवृत्ति  के कारण पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो गए हैं. कहा कि यह सरकार परीक्षा शुल्क में अप्रत्याशित वृद्धि कर छात्रों को जले पर नमक छिड़क रही है. उन्होंने कहा कि किसान धान की अच्छी उपज होने के बावजूद औने पौने दाम पर बिचौलियों के माध्यम धान बेचने को मजबूर हैं.अबतक राज्य सरकार ने क्रय केंद्र खोलने का निर्णय तक नहीं किया है.3200 रूपये की घोषणा कर वोट लेने वाली सरकार 2400  रुपए में भी धान नहीं खरीद रही.

नवीन जायसवाल ने कहा कि चाहे 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात हो या फिर 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा  कोई वादा पूरा नहीं हुआ. न 10 लाख नौकरी मिली . यह सरकार धोखेबाज  सरकार साबित हुई है. एनडीए विधायक सदन में इन सवालों का जवाब मांगेंगे.

ये भी पढ़ें- प्रेमी संग पत्नी ने रची थी पति के मर्डर की साजिश: सुपौल के गल्ला व्यवसायी गोलीकांड में महिला समेत चार गिरफ्तार

 

संबंधित सामग्री

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

झारखंड

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

आयोजन समिति ने प्रतिभागी टीमों को किया आमंत्रित

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

झारखंड

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

'सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन' कार्यक्रम का किया गया आयोजन, वाहनों पर पोस्टर चिपका कर किया गया जागरूक

गांडेय प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

झारखंड

गांडेय प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा