न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: गढ़वा के भंडरिया थाना से संबंधित मामले में नक्सली सुनील उरांव उर्फ बीरबल उर्फ विधायक जी को हाईकोर्ट से बेल मिल गई है. न्यायाधीश रोगोंन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच ने यह फैसला सुनाया. 2020 में भंडरिया थाना में मामला दर्ज हुआ था. नक्सली सुनील उरांव उर्फ बीरबल उर्फ विधायक जी पर धमकाने, लेवी मांगने समेत कई आरोप लगे है. 20 अक्टूबर 2023 को झारखंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. सुनील उरांव नक्सली संगठन JJMP का सब जोनल कमांडर रहा है. उसके खिलाफ झारखंड के कई जिलों के थाना में कई मामले दर्ज हैं.
यह भी पढ़ें- चितरंजन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 39.99 लाख रुपये की लावारिस नकदी बरामद, बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच में मिले कैश