हाई कोर्ट

'नेचुरल गार्जियन' को कस्टडी मांगने के लिए कोर्ट से खुद को अभिभावक घोषित कराना जरूरी नहीं: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्चे की कस्टडी और अभिभावकत्व को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है.

By : Ark Sahuliyar
'नेचुरल गार्जियन' को कस्टडी मांगने के लिए कोर्ट से खुद को अभिभावक घोषित कराना जरूरी नहीं: हाई कोर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्चे की कस्टडी और अभिभावकत्व को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि बच्चे के प्राकृतिक अभिभावक (नेचुरल गार्जियन) को उसकी कस्टडी वापस पाने के लिए पहले सक्षम अदालत से खुद को गार्जियन घोषित कराने की आवश्यकता नहीं है. वह सीधे गार्जियन एंड वार्ड्स एक्ट की धारा 25 के तहत बच्चे की कस्टडी की मांग कर सकता है.

हाईकोर्ट ने कहा कि गार्जियन एंड वार्ड्स एक्ट की धारा 7 और धारा 25 का उद्देश्य अलग-अलग है. धारा 7 के तहत किसी व्यक्ति को अभिभावक नियुक्त या घोषित करने की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जबकि धारा 25 के तहत पहले से मौजूद अभिभावक बच्चे की कस्टडी वापस पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है.

वैवाहिक विवाद के बाद मां के पास रह रहा है बच्चा
दरअसल, यह मामला एक दंपती के बीच बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है. दोनों का विवाह वर्ष 2017 में हुआ था और उनका चार साल का एक बेटा है. वैवाहिक विवाद के बाद अगस्त 2022 में पुलिस के हस्तक्षेप से बच्चे को मां को सौंप दिया गया था. इसके बाद से बच्चा मां के साथ जमशेदपुर में रह रहा है.

पिता ने बच्चे की कस्टडी और उससे मिलने का अधिकार पाने के लिए जमशेदपुर फैमिली कोर्ट में गार्जियन एंड वार्ड्स एक्ट की धारा 25 के तहत याचिका दायर की थी. हालांकि, फैमिली कोर्ट ने 13 मार्च 2024 को शुरुआती स्तर पर ही याचिका खारिज कर दी थी. फैमिली कोर्ट का कहना था कि पिता को पहले अदालत से अभिभावक घोषित कराना होगा. इसके बाद ही वह बच्चे की कस्टडी की मांग कर सकता है.

हाईकोर्ट ने कहा- प्राकृतिक अभिभावक होने के लिए अलग घोषणा जरूरी नहीं
इस आदेश को पिता ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तर्क को कानून के अनुरूप नहीं माना. अदालत ने कहा कि प्राकृतिक अभिभावक होने की स्थिति में किसी व्यक्ति को अपनी इस हैसियत के लिए अलग से न्यायिक घोषणा की आवश्यकता नहीं है. केवल इस आधार पर कस्टडी की याचिका खारिज नहीं की जा सकती कि बच्चा वर्तमान में दूसरे अभिभावक के पास रह रहा है.

फैमिली कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई, मुलाकात पर भी निर्देश
हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए मूल मुकदमे को दोबारा बहाल कर दिया है. अदालत ने निर्देश दिया कि फैमिली कोर्ट दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने, साक्ष्य प्रस्तुत करने और बहस करने का पूरा अवसर दे. इसके बाद बच्चे के सर्वोत्तम हित और कल्याण को ध्यान में रखते हुए कस्टडी पर फैसला करे.

इसके अलावा हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को बच्चे से मुलाकात के अधिकार से संबंधित धारा 12 के आवेदन पर भी विचार करने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि बच्चे की दिनचर्या और भावनात्मक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पिता को उससे मिलाने के संबंध में जल्द उचित अंतरिम आदेश पारित किया जाए.

यह भी पढ़ें- Census 2027: देश में जनगणना की तारीखों का ऐलान, सरकार ने जारी किया शेड्यूल.. कुछ राज्यों में नहीं होगी प्रक्रिया 

 

संबंधित सामग्री

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026