खूंटी में पड़हा राजा की हत्या का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

खूंटी में पड़हा राजा की हत्या का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

खूंटी में पड़हा राजा की हत्या का खुलासा सात आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क:
खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुवादाग तालाब के समीप 7 जनवरी 2026 की संध्या अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुण्डा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में खूँटी थाना कांड संख्या 03/26 दिनांक 8 जनवरी 2026 को धारा 103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खूँटी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड में संलिप्त सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में बाहा मुण्डा, देवा पाहन, अनिश मुण्डा उर्फ सुकरा, रविया पाहन उर्फ रवि, रमेश्वर संगा उर्फ रमेश (सभी ग्राम जियारप्पा), पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित (ग्राम बिकुवादाग, जिला खूँटी) तथा देवव्रत नाथ शाहदेव (पालकोट हाउस, किशोरगंज, राँची) शामिल हैं. पुलिस ने सभी के घर छापेमारी कर पूछताछ के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया है तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त देवव्रत नाथ शाहदेव ने खुलासा किया कि उसके कहने पर ही स्थानीय अन्य अभियुक्तों द्वारा नवंबर-दिसंबर माह में एक विवादित जमीन पर काम कराया गया था. फुटबॉल मैदान बनाने के बहाने जमीन का समतलीकरण एवं निर्माण कार्य करते हुए पूर्व से लगे पत्थलगड़ी को जानबूझकर हटा दिया गया था ताकि जमीन पर कब्जा किया जा सके. इसके विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुण्डा के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित कर 3 जनवरी 2026 को पुनः उसी स्थान पर पत्थलगड़ी कराई थी.

इसी घटना को लेकर अभियुक्तों में काफी आक्रोश था और मौका पाकर उन्होंने पड़हा राजा सोमा मुण्डा की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार कांड में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास