आपसी रंजिश में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

आपसी रंजिश में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

आपसी रंजिश में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या मामले का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा स्थित बन पहाड़ी जंगल में 30 मई को मिले मुजाहिद अंसारी के शव मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है. जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश और पुरानी खुन्नस सामने आई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों अमित कुमार और तसलीम अंसारी उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक और आरोपी सभी दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी का काम करते थे. पूर्व में भी उनके बीच किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ था, जिसमें मृतक ने आरोपी पर कैंची से हमला कर दिया था. इस हमले में आरोपी को मामूली चोट आई थी, लेकिन उसी समय से उसके मन में इस बात को लेकर गहरी खुन्नस बैठ गई थी. इसी विवाद और पुरानी दुश्मनी के प्रतिशोध में आरोपियों ने हत्या की पूरी योजना बनाई और मुजाहिद की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी.

चैनपुर पुलिस ने एसडीपीओ सदर राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किए इस पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया.   पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, खून लगे कपड़े, वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर तथा घटनास्थल से मृतक की एक कलाई घड़ी भी बरामद कर ली है.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर के एक परिवार में मचा कोहराम, अलग अलग हादसे में मासूम की मौत एवं एक युवक घायल

संबंधित सामग्री

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम