न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में छठ घाटों की तैयारियों को लेकर नगर निगम की टीम अलर्ट मोड में है. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रांची के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है. आज शनिवार को नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव सहित निगम की पूरी टीम ने घाटों जायजा लिया. इस दौरान बटन तालाब, अरगोड़ा तालाब सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया गया.
निरिक्षण के दौरान घाटों पर गड्ढों को भरने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर नगर निगम खास ध्यान दे रही है.
इसे भी पढ़ें: बोकारो में अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी, साधु के भेष में आए बदमाश सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार