भू-अर्जन कार्यालय
एक्सक्लूसिव

रांची में जिला भू-अर्जन कार्यालय में करोड़ों का खेल... भूमि अधिग्रहण मुआवजे के भुगतान में 2.25 करोड़ रुपये की ठगी

रांची के जिला भू-अर्जन कार्यालय में ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे के भुगतान के नाम पर 2.25 करोड़ रुपये की कथित वसूली का मामला सामने आया है.

By : Ark Sahuliyar
रांची में जिला भू-अर्जन कार्यालय में करोड़ों का खेल... भूमि अधिग्रहण मुआवजे के भुगतान में 2.25 करोड़ रुपये की ठगी

न्यूज़11 भारत 
खूंटी/डेस्क:
रांची के जिला भू-अर्जन कार्यालय में ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे के भुगतान के नाम पर 2.25 करोड़ रुपये की ठगी वसूली का मामला सामने आया है. आरोप है कि कार्यालय के कुछ कर्मचारियों और बिचौलियों ने मिलकर मुआवजे की आधी राशि बतौर रिश्वत वसूल की.

4.50 करोड़ रुपये मुआवजा हुआ था स्वीकृत 

जानकारी के अनुसार, कांके प्रखंड के सुकुरहुटू में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के लिए दो खातों से कुल 73 डिसमिल जमीन का अधिग्रहण किया गया था. इसके एवज में करीब 4.50 करोड़ रुपये मुआवजा स्वीकृत हुआ था. आरोप है कि इसमें से आधी राशि, यानी 2.25 करोड़ रुपये, भुगतान कराने के नाम पर बिचौलिये के माध्यम से ली गई.

बिचौलिये नुरूल होदा के माध्यम से वसूली गई रकम 

शिकायत के मुताबिक, यह रकम कांके क्षेत्र के जमीन कारोबारी और बिचौलिये नुरूल होदा के माध्यम से वसूली गई. राशि नुरूल होदा के कांके ब्लॉक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा के खाता संख्या 45026420579 में भेजे जाने का आरोप है.

‘लाल साहब’ को राशि देने का आरोप

आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष संजय महली ने इस मामले को लेकर रांची की उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से शिकायत की है. शिकायत में जिला भू-अर्जन कार्यालय के कर्मी नजीर अमित कुमार गुप्ता, अमीन राज कुमार महतो और 'लाल साहब' को राशि देने का आरोप लगाया गया है.

DC ने दिया को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

मोतिलाल पाहन, तेतरी देवी, झनकु पाहन और चन्दुर पाहन ने भी उपायुक्त से शिकायत की है. शिकायतकर्ताओं में शामिल चन्दुर पाहन दृष्टिबाधित हैं. मामले में शिकायत मिलने के बाद रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने रांची पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. बताया गया है कि आरोपियों से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- धरातल पर काम अधूरा और सरकारी राशि का भुगतान पूरा... खूंटी क्लस्टर 8B में गड़बड़ी, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

 

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026