करोड़ों की ठगी
एक्सक्लूसिव

रांची में कार रेंटल के नाम पर करोड़ों की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रांची में कार किराए पर लेने के बहाने बड़े ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है. ओरमांझी थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

By : Ark Sahuliyar
रांची में कार रेंटल के नाम पर करोड़ों की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में कार किराए पर लेने के बहाने बड़े ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है. ओरमांझी थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर ट्रैवल एजेंसियों और निजी वाहन मालिकों से महंगी गाड़ियां किराए पर लेकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन्हें दूसरे लोगों के पास गिरवी रखने का आरोप है. शुरुआती जांच में करीब 20 से 25 लोगों के इस धोखाधड़ी का शिकार होने की आशंका जताई गई है.

पुलिस ने ज्योति कुमारी, विश्वजीत कुमार और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. इनमें विश्वजीत का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. उसके खिलाफ कांके और ओरमांझी थानों में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं. वह रातू रोड स्थित शुभ यात्रा ट्रैवल्स का संचालक बताया जा रहा है. वहीं, मनोज कुमार कथित तौर पर गिरोह के लिए ग्राहकों की तलाश करता था.

ऐसे चलता था ठगी का पूरा खेल
जांच के मुताबिक, ज्योति कुमारी पहले वाहन मालिकों से संपर्क कर स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर और बोलेरो जैसी महंगी गाड़ियां किराए पर लेती थी. शुरुआत में समय पर किराया देकर मालिकों का विश्वास जीत लिया जाता था. इसके बाद फर्जी एग्रीमेंट और एनओसी तैयार कर गाड़ियों को रांची तथा आसपास के इलाकों में दूसरे लोगों के पास तीन से पांच लाख रुपये में गिरवी रख दिया जाता था.

किराया बंद होने पर सामने आया मामला
वाहन मालिकों को जब किराया मिलना बंद हुआ और महिला का मोबाइल फोन बंद मिलने लगा, तब उन्हें संदेह हुआ. जीपीएस की मदद से तलाश करने पर कई गाड़ियां निर्धारित स्थानों के बजाय दूसरे इलाकों और गैरेज में मिलीं. इसके बाद पीड़ितों ने ओरमांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. अब गिरोह के अन्य सदस्यों, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों और गाड़ियों को ठिकाने लगाने में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है. पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरवी रखी गई गाड़ियों को बरामद करने में जुटी है. यह घटना वाहन मालिकों के लिए एक अहम सबक है. गाड़ी किराए पर देने से पहले संबंधित व्यक्ति का पहचान सत्यापन, पुलिस वेरिफिकेशन और उचित कानूनी समझौता जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- प्रेम नगर में अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग, संजय करमाली के आवास को बनाया गया निशाना.. राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी 

 

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026