मुफ्ती सईद आलम ने आत्महत्या करने वाले मितन दास के परिजनों को दी सहायता, पहुंचाई राशन सामग्री

मुफ्ती सईद आलम ने आत्महत्या करने वाले मितन दास के परिजनों को दी सहायता, पहुंचाई राशन सामग्री

मुफ्ती सईद आलम ने आत्महत्या करने वाले मितन दास के परिजनों को दी सहायता पहुंचाई राशन सामग्री

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड के समाजसेवी सह जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मुफ्ती सईद आलम ने सोमवार को रसनजोरी पंचायत के रसनजोरी गांव स्थित दलित टोला पहुंचकर स्वर्गीय मितन दास के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा राशन सामग्री उपलब्ध कराई.

ज्ञात हो कि बीते 24 मई को आर्थिक तंगी और गंभीर पारिवारिक समस्याओं से परेशान होकर मितन दास ने घर से दूर एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मद मुफ्ती सईद आलम तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे. उस समय उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए भरोसा दिलाया था कि परिवार के लिए राशन सामग्री की भी व्यवस्था की जाएगी.

अपने वादे को पूरा करते हुए सोमवार को वह पुनः पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उनके लिए पर्याप्त राशन सामग्री उपलब्ध कराई. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. मौके पर मुस्तफा अंसारी, अख्तर अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: खलारी प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर, 50 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक