चाईबासा: लगातार बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर एक व्यक्ति घायल; कई घर भी गिरे

कच्चा मकान ढहा

चाईबासा: लगातार बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर एक व्यक्ति घायल; कई घर भी गिरे

छोटारायकमन गांव में भी लगातार बारिश से दो लोगों के कच्चे मकान गिर गए.

चाईबासा लगातार बारिश से कच्चा मकान ढहा मलबे में दबकर एक व्यक्ति घायल कई घर भी गिरे

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
कुमारडूंगी/डेस्क:
तीन दिनों से हो रही लगातार झमाझम बारिश ने कुमारडूंगी प्रखंड में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. कच्चे मिट्टी के मकानों की दीवारें पानी से गलकर कमजोर हो गई हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं. इसी बीच कल मंगलवार की शाम प्रखंड के चांदमुनीया गांव में एक बड़ा हादसा हो गया. तेज बारिश के दौरान गोविंद पान का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. घटना के समय गांव के ही विकास बोदरा और अंकुरा बोदरा बारिश से बचने के लिए उनके घर के आंगन में खटिया पर बैठे थे. इसी दौरान मकान की दीवार ढह गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए.

दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि अंकुरा बोदरा को कोई चोट नहीं लगी, जबकि विकास बोदरा के ऊपर घर का रोला गिर गया, जिससे वह घायल हो गए, हालांकि गंभीर चोट नहीं आई है. आसपास के लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला. 

इधर छोटारायकमन गांव में भी लगातार बारिश से दो लोगों के कच्चे मकान गिर गए. हालांकि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कमजोर घरों का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत 9 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

संबंधित सामग्री

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.