सांसद कालीचरण मुंडा 4 मई को दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे सिमडेगा, दिशा की ब...

सांसद कालीचरण मुंडा 4 मई को दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे सिमडेगा, दिशा की बैठक में जिले के विकास की रखेंगे रूपरेखा

सांसद कालीचरण मुंडा 4 मई को दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे सिमडेगा दिशा की बैठक में जिले के विकास की रखेंगे रूपरेखा

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा जी का दो दिवसीय सिमडेगा दौरा प्रस्तावित है. सांसद कालीचरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 मई को वे सड़क मार्ग से खूंटी से बानो एवं जलडेगा होते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए सिमडेगा पहुंचेंगे.

सिमडेगा पहुंचने के उपरांत सांसद सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जिले की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. साथ ही संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

दौरे के दूसरे दिन 05 मई को सांसद सिमडेगा जिला मुख्यालय में आयोजित दिशा की बैठक में भाग लेंगे. जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा एवं संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी.

सांसद का यह दौरा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान एवं संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: नीट यूजी परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र निर्धारित समय से नहीं मिलने पर छात्रों ने किया कुछ देर हंगामा
 
संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास