फुटबॉल टूर्नामेंट

सांसद जोबा माझी ने नंदपुर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, स्व. हरीश चंद्र दास को दी श्रद्धांजलि

स्व. हरीश चंद्र दास एक सच्चे साथी थे. उनके नाम पर नंदपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होना सराहनीय पहल है - जोबा मांझी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सांसद जोबा माझी ने नंदपुर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, स्व. हरीश चंद्र दास को दी श्रद्धांजलि

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्व. हरीश चंद्र दास मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इस दौरान सर्वप्रथम सांसद ने स्व. हरीश चंद्र दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद महिला फुटबॉल टीम गोविंदपुर एवं द्रिपशीला की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया.

इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. हरीश चंद्र दास एक सच्चे साथी थे. उनके नाम पर नंदपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होना सराहनीय पहल है. इस प्रतियोगिता में दूर-दूर से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी पहुंच रहे हैं और खेल के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो, मुखिया पूजा कुजूर, कमेटी के संरक्षक किशोर कुमार खलखो, कुमार निलेश्वर, शुभम बोदरा, नीरज दास, पंकज दास, पंकज सुरीन, पवन महतो, अशोक बांदा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:  मासधारी गांव में आज भी खटिया ही एंबुलेंस है, 4 किलोमीटर तक कंधों पर ढोई गई गर्भवती महिला

संबंधित सामग्री


मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सरकारी रास्ते से श्राद्धस्थल तक अतिक्रमण का दावा

मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सरकारी रास्ते से श्राद्धस्थल तक अतिक्रमण का दावा

अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों के निशाने पर हैं।

11 November 2026
गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

मुंबई से एटीएस ने किया था गिरफ्तार, 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव पर झारखंड और बिहार में दर्ज है 63 मामले<br/>

11 November 2026
गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026